ब्लॉगवार्ता

www.blogvarta.com
Showing posts with label जातिवाद. Show all posts
Showing posts with label जातिवाद. Show all posts

Monday, February 22, 2016

जल रहा है हरियाणा

http://www.hamarivani.com/update_my_blog.php?blg=http://geet7553.blogspot.com/

देखो कैसी आग में जल रहा है हरियाणा 
ये किसके कदमों निशां पे चल रहा है हरियाणा

हक की नहीं लड़ाई ये गुंडई होने लगी
अपनों की लाश पे देखो मचल रहा है हरियाणा

जात पात के फेर में उलझ कर ही रह गए
भाईचारे के संस्कार से टळ रहा है हरियाणा

दुकान लूटो मकान फूंको कर लो पूरे सारे अरमान
शासन सरकार की छुट्टी पर चल रहा है हरियाणा

होश में आ जाओ मेरे साथी भटके नौजवान
दाल भले ही ना गले पर गळ रहा है हरियाणा

जगदीप सिंह

साथी

मेरे बारे में